Site icon Dainik Savera Times

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी को लगी चोट, हेलिकॉप्टर में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शनिवार दोपहर को पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक हेलीकॉप्टर में चढ़ते वक्त संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ीं। जब यह घटना हुई तब वह एक चुनावी रैली के लिए कुल्टी जा रही थीं। ममता के साथ मौजूद एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर में बैठते वक्त संतुलन बिगड़ गया जिससे वह गिर गयीं। वह ठीक हैं।’’

इस घटना के बाद ममता कुल्टी गयीं और उन्होंने आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया।

Exit mobile version