Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

West Bengal Train Accident : आपस में भिड़ीं दो ट्रेनें, शालीमार-संतरागाछी लाइन पर प्रभावित हुई सेवाएं

January 26, 2025

West Bengal Train Accident : आपस में भिड़ीं दो ट्रेनें, शालीमार-संतरागाछी लाइन पर प्रभावित हुई सेवाएं

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक रेल दुर्घटना की खबर सामने आई है। रविवार दोपहर को पद्मपुकुर रेलवे यार्ड के पास दो खाली ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसके कारण तिरुपति-शालीमार एक्सप्रेस के दो डिब्बे और पार्सल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।

दुर्घटना के समय खाली थी ट्रेनें

यह हादसा हावड़ा जिले के शालीमार और संतरागाछी स्टेशनों के बीच हुआ। जब यह दुर्घटना हुई, तब दोनों ट्रेनें खाली थीं और उन्हें धीमी गति से समानांतर पटरियों के जरिए यार्ड में ले जाया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रैक बदलते समय एक ट्रेन ने दूसरी ट्रेन को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। इस टक्कर के बाद तिरुपति-शालीमार एक्सप्रेस और पार्सल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।

जांच और प्रभाव

रेलवे अधिकारियों ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। इस दुर्घटना के कारण ट्रैक अवरुद्ध हो गया, जिससे कई ट्रेनों का समय बदलना पड़ा है। रेलवे विभाग ने इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने की योजना बनाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें