नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो सेवाओं के लिए नई टाइमिंग जारी की है। 15 अगस्त को दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू करेगी। यह विशेष समय सारणी स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने वाले अतिथियों और आम जनता की सुविधा के लिए तैयार की गई है।
नई टाइमिंग:
15 अगस्त, शुक्रवार को सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू होंगी।
सुबह 6 बजे तक, सभी लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें 30 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
उसके बाद, मेट्रो नियमित समय सारणी के अनुसार चलने लगेगी।
इसके अलावा, जिन लोगों के पास स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी किया गया प्रामाणिक निमंत्रण पत्र है, उन्हें डीएमआरसी द्वारा दिए गए विशेष क्यूआर टिकट का उपयोग कर मेट्रो से समारोह स्थल तक आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
METRO SERVICES TO COMMENCE AT 04:00 AM ON INDEPENDENCE DAY
To facilitate the special guests, invitees and general public to attend the Independence Day ceremony on Friday, 15th August 2025, the Delhi Metro will commence its services at 04:00 AM on all its Lines from all terminal… pic.twitter.com/ykQ5FYqFmo
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) August 13, 2025
निकटतम मेट्रो स्टेशन:
लाल किला
जामा मस्जिद
दिल्ली गेट
ये मेट्रो स्टेशन स्वतंत्रता दिवस के समारोह स्थल के सबसे नजदीक हैं, जहां से यात्री आसानी से कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।
सुरक्षा बढ़ी, समय से पहले पहुंचें
स्वतंत्रता दिवस के दौरान दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी सीआईएसएफ ने आतंकी हमले की संभावना को देखते हुए सुरक्षा को कड़ा किया है। सीआईएसएफ ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे समय से पहले एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन पहुंचे, क्योंकि सुरक्षा जांच में ज्यादा समय लग सकता है।
साथ ही, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, और यात्रियों और उनके सामान की गहनता से जांच की जा रही है। इस दौरान एंट्री गेट पर भीड़ बढ़ सकती है, और यात्रियों को सुरक्षा जांच में थोड़ा अधिक वक्त लग सकता है।
यात्रियों को सावधान रहना होगा
सीआईएसएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान सतर्कता और निगरानी बढ़ा दी है। ऐसे में, यात्रियों को सुरक्षा जांच के दौरान अधिक समय देना पड़ सकता है, इसलिए समय से पहले मेट्रो स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।

