Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi Elections : दिल्ली ही नहीं कल इस राज्य में भी सरकारी छुट्टी… जानिए क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद

February 4, 2025

Delhi Elections : दिल्ली ही नहीं कल इस राज्य में भी सरकारी छुट्टी… जानिए क्या रहेगा खुलेगा और क्या बंद

नेशनल डेस्क : दिल्ली विधासभा चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब बस 5 फरवरी यानी कल का इंतजार है। बता दें कि दिल्ली के सभी 70 सीटों के लिए मतदान एक चरण में होने है। वहीं चुनाव का रिजल्ट 8 फरवरी को जारी किया जाएगा। 5 फरवरी का दिन यह तय करेगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी। कांग्रेस, भाजपा और आप के आने से यह मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस की सक्रियता ने केजरीवाल के लिए स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसे में हम आपको बता दें कि कल क्या-क्या खुला रहेगा और क्या बंद….

सरकार की ओर से छुट्टी का ऐलान

आपको बता दें कि 5 फरवरी को दिल्ली में सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है ताकि सभी लोग बिना किसी रुकावट के मतदान कर सकें। इस दिन सभी सरकारी और निजी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद रहेंगे। यह निर्णय मतदान प्रक्रिया को सहज बनाने के लिए लिया गया है।

कौन-कौन सी सेवाएं खुली रहेंगी?

  • जरूरी सेवाएं: अस्पताल, फार्मेसी जैसी जरूरी सेवाएं खुले रहेंगी।
  • रिटेल आउटलेट्स: दिल्ली में रिटेल स्टोर, ग्रॉसरी शॉप्स और खाने-पीने के आउटलेट्स खुले रहने की उम्मीद है।
  • मेट्रो और बस सेवाएं:
    • दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने ऐलान किया है कि सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सुबह 4 बजे से शुरू हो जाएंगी।
    • दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) सुबह 4 बजे से 35 अतिरिक्त बस सेवाएं संचालित करेगा।

कौन-कौन सी जगहें रहेंगी बंद?

 

  • सरकारी दफ्तर: दिल्ली में सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
  • शैक्षिक संस्थान: सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
  • बैंक: सभी बैंक भी बंद रहेंगे।
  • बाजार: दिल्ली की प्रमुख 700 मार्केट, जैसे कमला नगर, कनॉट प्लेस, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, चांदनी चौक आदि भी बंद रहेंगे।

हरियाणा में भी छुट्टी

हरियाणा सरकार ने भी 5 फरवरी को छुट्टी घोषित की है ताकि हरियाणा के लोग, जो दिल्ली में रजिस्टर्ड वोटर हैं, मतदान में भाग ले सकें। इस तरह, दिल्ली में चुनावी दिन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, और हर किसी को अपना वोट डालने का मौका मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें