Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

1 जून 2025 से इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp, यहां देखें पूरी लिस्ट

May 31, 2025

1 जून 2025 से इन स्मार्टफोन्स में बंद हो जाएगा WhatsApp, यहां देखें पूरी लिस्ट

नेशनल डेस्क: अगर आप भी पुराने स्मार्टफोन पर वॉट्सऐप (WhatsApp) चला रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है। 1 जून 2025 से कुछ पुराने एंड्रॉयड और आईफोन मॉडल्स में वॉट्सऐप चलना बंद हो जाएगा। मेटा (Meta), जो वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी है, ने यह फैसला लिया है ताकि ऐप को नए और सुरक्षित सिस्टम पर बेहतर तरीके से चलाया जा सके।

क्यों हो रहा है ऐसा?
मेटा समय-समय पर वॉट्सऐप के लिए सिस्टम रिक्वायरमेंट्स को अपडेट करता है। अब वॉट्सऐप केवल उन्हीं डिवाइसेज पर चलेगा जो iOS 16 या Android 6.0 और उसके बाद के वर्जन पर चल रहे हैं। इससे पुराने डिवाइसेज, जो पुराने सॉफ्टवेयर पर हैं, पर वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा।

इन आईफोन्स में नहीं चलेगा WhatsApp
अगर आपके पास नीचे दिए गए iPhone मॉडल्स में से कोई एक है और उसमें iOS 15 या उससे पुराना वर्जन है, तो वॉट्सऐप 1 जून 2025 के बाद काम नहीं करेगा:
-iPhone 5s
-iPhone 6
-iPhone 6 Plus
-iPhone 6s
-iPhone 6s Plus
-iPhone SE (1st Generation)

इन Android फोन्स में बंद होगा WhatsApp
अगर आपका फोन Android 5.0 या उससे पुराने वर्जन पर चल रहा है, तो उस पर भी वॉट्सऐप काम नहीं करेगा। कुछ ऐसे फोन जिनमें वॉट्सऐप सपोर्ट बंद होगा:
-Samsung Galaxy S4
-Samsung Galaxy Note 3
-Sony Xperia Z1
-LG G2
-Huawei Ascend P6
-Moto G (1st Gen)
-Motorola Razr HD
-Moto E (2014)

आपको क्या करना चाहिए?
1. फोन बदलने की सोचें: अगर आपका फोन ऊपर दी गई लिस्ट में है, तो आपको नया स्मार्टफोन लेने पर विचार करना चाहिए जो वॉट्सऐप को सपोर्ट करता हो।
2. डेटा बैकअप बनाएं: वॉट्सऐप को पुराने फोन से हटाने से पहले अपने चैट्स और मीडिया फाइल्स का बैकअप ज़रूर बना लें। इससे आप नया फोन लेने के बाद अपनी पुरानी चैट्स आसानी से वापस पा सकेंगे।

बैकअप कैसे लें?
-वॉट्सऐप खोलें
-सेटिंग्स में जाएं
-“चैट्स” पर टैप करें
-“चैट बैकअप” चुनें
Google Drive (Android) या iCloud (iPhone) पर बैकअप लें

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें