Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेरे जैसा यार कहां… भारतीयों को व्लादिमीर पुतिन का बड़ा तोहफा, बिना वीजा के अगले साल कर सकेंगे रूस की यात्रा!

December 16, 2024

तेरे जैसा यार कहां… भारतीयों को व्लादिमीर पुतिन का बड़ा तोहफा, बिना वीजा के अगले साल कर सकेंगे रूस की यात्रा!

Russia India Relations : भारत और रूस के बीच दोस्ताना संबंध आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। जहां, भारत का ‘पक्‍का दोस्‍त’ बन रहा रूस, अब भारतीय लोग 2025 से रूस में बिना वीजा के ट्रैवल कर सकेंगे। इस खबर को सुनने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर लोगों ने जाहिर की खुशी। अब जो भारतीय लोग रूस जाने की योजना बना रहे हैं, उन्‍हें अब वीजा की टेंशन लेने की जरूरत नहीं होगी। अभी रूस अपने वीजा-मुक्त टूरिस्ट एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत चीन और ईरान के यात्रियों के लिए वीजा-फ्री एंट्री की इजाजत देता है। अब इस लिस्‍ट में भारत भी शुमार हो जाएगा।

अभी तक इन देशों को…
अभी तक रूस केवल चीन और ईरान के यात्रियों को वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा देता था। अब भारत को भी इस सूची में शामिल किया जा रहा है।

मुख्य बातें:

  • वीजा की जरूरत नहीं: भारतीयों को रूस जाने के लिए वीजा की टेंशन नहीं होगी, जिससे यात्रा करना आसान हो जाएगा।
    यात्रा में बढ़ोतरी: 2023 में 60,000 से अधिक भारतीयों ने रूस की यात्रा की, जो 2022 से 26% ज्यादा थी। वीजा फ्री ट्रैवल शुरू होने के बाद यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
  • मजबूत दोस्ती: यह कदम भारत और रूस के गहरे संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।

फायदा:

  • भारतीय पर्यटकों को समय और वीजा फीस की बचत होगी।
  • पर्यटन और व्यापारिक संबंधों में बढ़ोतरी होगी।
  • भारतीयों के लिए रूस घूमना और आसान हो जाएगा।
  • इस फैसले से सोशल मीडिया पर भी खुशी जाहिर की जा रही है, और भारतीय लोग इसे एक सकारात्मक कदम के रूप में देख रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें