Dainik Savera Times

मॉर्निंग वॉक करते-करते IGMC का निरीक्षण करने पहुंच गए CM Sukhu

शिमला (गजेंद्र) : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज सुबह करीब सात बजे मॉर्निंग वॉक करते हुए अचान आईजीएमसी शिमला का निरीक्षण करने पहुँच गए। इस दौरान उन्होंने डिपार्टमेंट ऑफ इमरजेंसी मेडिसिन और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजाें से बात की और उनका कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने मरीजाें को आईजीएमसी में मिल रही सुविधाओं के बारे में पीडबैक भी ली।

मुख्यमंत्री ने मरीजाें को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलने की शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है, ताकि प्रदेश में ही मरीजाें को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें। इस दौरान उनके साथ मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी भी साथ रहे।

Exit mobile version