Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोहब्बत की दुकान चलाते-चलाते Rahul Gandhi खोल कर बैठ गए झूठ की दुकान : Rajnath Singh

September 11, 2024

मोहब्बत की दुकान चलाते-चलाते Rahul Gandhi खोल कर बैठ गए झूठ की दुकान : Rajnath Singh

नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सिखों के पगड़ी पहनने वाले बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को पलटवार किया। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी अपने विदेश दौरे के दौरान जिस तरह की भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक और भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में सिख समाज को गुरुद्वारों में पगड़ी पहनने की इजाजत नहीं है, उन्हें उनके पंथ के अनुरूप व्यवहार करने से रोका जा रहा है। यह बात एकदम बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर है। राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि लगता है कि मोहब्बत की दुकान चलाते-चलाते राहुल गांधी झूठ की दुकान खोल कर बैठ गए हैं। इस तरह की गलत बयान से उन्हें परहेज करना चाहिए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कि ’लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विदेश दौरे के दौरान जिस तरह की भ्रामक, निराधार और तथ्यहीन बातें कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक और भारत की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में सिख समाज को गुरुद्वारों में पगड़ी पहनने की इजाज़त नहीं है, उन्हें उनके पंथ के अनुरूप व्यवहार करने से रोका जा रहा है। यह बात एकदम बेबुनियाद और सच्चाई से कोसों दूर है।’

उन्होंने आगे लिखा, ’भारत की संस्कृति की रक्षा करने में सिख समाज की जो बड़ी भूमिका रही है, उसको पूरा देश मानता है और उनका सम्मान करता है। उनके बारे में इस तरह की मनगढ़ंत बातें करना, विपक्ष के नेता को शोभा नहीं देता। राहुल गांधी का यह दावा कि एनडीए सरकार आरक्षण को समाप्त कर देना चाहती है, यह भी एकदम निराधार है। हमारे प्रधानमंत्री ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के कल्याण और विकास के लिए आरक्षण की व्यवस्था को मजबूत किया है।’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चीन नीति को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ’इसी तरह भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर भी जिस तरह के दावे उन्होंने अमेरिका की धरती पर किए हैं, वे भी भ्रामक और तथ्यों से परे हैं। लगता है कि मोहब्बत की दुकान चलाते-चलाते राहुल झूठ की दुकान खोल कर बैठ गए हैं। इस तरह की गलतबयानी से राहुल को परहेज करना चाहिए।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें