Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की सख्ती जारी… White House ने जारी किया जबरन घर लौटाने का Video

February 19, 2025

अवैध प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की सख्ती जारी… White House ने जारी किया जबरन घर लौटाने का Video

नेशनल डेस्क : अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है। अमेरिका कई देशों, जिनमें भारत भी शामिल है, के अवैध प्रवासियों को वापस भेज चुका है। इस बीच, व्हाइट हाउस ने एक नया वीडियो जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि अवैध प्रवासियों को किस तरह डिपोर्ट किया जाता है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

व्हाइट हाउस ने जारी किया वीडियो

आपको बता दें कि व्हाइट हाउस के आधिकारिक पेज पर 41 सेकंड का एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि अमेरिका में अवैध रूप से रहने वाले लोगों को उनके देश भेजने से पहले क्या तैयारियां की जाती हैं। इस वीडियो में एक पुलिस अधिकारी को एक प्रवासी को हथकड़ी लगाते हुए देखा जा सकता है।

हाथों में हथकड़ी, पैरों में बेड़ियां

वीडियो में डिपोर्ट किए जा रहे व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन उसके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां बंधी हुई नजर आ रही हैं। एयरपोर्ट पर भी हथकड़ियां और चेन रखी हुई देखी जा सकती हैं। वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि यह प्रवासी एक विमान में चढ़ रहा है, जबकि उसके पैरों में जंजीरें बंधी हुई हैं।

पनामा में हिरासत में रखे गए प्रवासी

अमेरिका से निर्वासित किए गए लगभग 300 प्रवासियों को पनामा के एक होटल में हिरासत में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, इनमें से 40 प्रतिशत से अधिक लोग स्वेच्छा से अपने देश वापस नहीं जाना चाहते।

‘मदद करें‘ की अपील

इन प्रवासियों ने होटल की खिड़कियों पर संदेश लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है। उन्होंने ‘मदद करें’ और ‘हम अपने देश में सुरक्षित नहीं हैं’ जैसे संदेश लिखे हैं। ये प्रवासी ईरान, श्रीलंका, पाकिस्तान,भारत, नेपाल, अफगानिस्तान और चीन सहित कई अन्य देशों से आए हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है और उन्हें उनके मूल देशों में भेजने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी वीडियो में इस पूरी प्रक्रिया को विस्तार से दिखाया गया है, जबकि पनामा में हिरासत में रखे गए प्रवासी अपने देश वापस जाने से डर रहे हैं और मदद की गुहार लगा रहे हैं।

मस्क ने किया री ट्वीट, लिखा…

बता दें कि व्हाइट हाउस के द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो के बाद एलन मस्क ने री ट्वीट करते हुए लिखा, बहुत खूब…

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें