Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी… उपराष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देगी शिवसेना यूबीटी, उद्वव ठाकरे ने किया साफ

August 29, 2025

सीपी राधाकृष्णन या सुदर्शन रेड्डी… उपराष्ट्रपति चुनाव में किसे समर्थन देगी शिवसेना यूबीटी, उद्वव ठाकरे ने किया साफ

नेशनल डेस्क: उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए ने सी. पी. राधाकृष्णन और इंडी ब्लॉक ने बी. सुदर्शन रेड्डी को चुनाव में उतारा है। इसी बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी किस उम्मीदवार का समर्थन करेगी। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी 9 सितंबर को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में भारत ब्लॉक (INDIA गठबंधन) के उम्मीदवार के पक्ष में सर्वसम्मति से वोट करेगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उपराष्ट्रपति जैसे गरिमामयी पद के लिए एक उपयुक्त व्यक्ति को चुना जाना चाहिए।

उद्धव ठाकरे का बयान

प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्धव ठाकरे ने कहा, “हम भारत ब्लॉक उम्मीदवार को पूरी एकजुटता के साथ वोट देंगे। हमें यह सुनिश्चित करना है कि उपराष्ट्रपति पद की गरिमा बनी रहे।” उन्होंने कहा, “हमें यह भी नहीं पता कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक क्यों इस्तीफा दिया। ये पूरी तरह अजीब है।”

बी. सुदर्शन रेड्डी होंगे विपक्ष के उम्मीदवार

इंडी ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया है। इसका एलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली में किया।

भाजपा पर विपक्ष का आरोप

वीसीके प्रमुख थोल थिरुमावलवन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा, “भाजपा और आरएसएस ने देश में एक संकट खड़ा कर दिया है। यह चौंकाने वाला है कि उपराष्ट्रपति पद अचानक खाली हो गया। किसी को उनकी हालत के बारे में पता नहीं है।” थिरुमावलवन ने सभी विपक्षी सांसदों से अपील की कि वे बी. सुदर्शन रेड्डी को वोट दें और विपक्ष के वोट बिखरने न दें।

उपराष्ट्रपति चुनाव में सीधा मुकाबला

इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव में बी. सुदर्शन रेड्डी (इंडी ब्लॉक) और सी. पी. राधाकृष्णन (एनडीए) के बीच सीधा मुकाबला होगा। विपक्ष ने सभी सांसदों से वोट एकजुट रखने की अपील की है। चुनाव 9 सितंबर को होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें