Dainik Savera Times

आखिर सेना ने इस हमलें को क्यों दिया Operation Sindoor का नाम… हिंदू संस्कृति से है कनेक्शन

What is Operation Sindoor : भारत द्वारा हाल ही में किए गए आतंकवाद विरोधी अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है, जो न सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई को परिभाषित करता है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा सांस्कृतिक, भावनात्मक और रणनीतिक संदेश भी छिपा है। यह सवाल अब हर किसी के मन में है – “आख़िर इस ऑपरेशन को ‘सिंदूर’ नाम ही क्यों दिया गया?” आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

क्या है ऑपरेशन सिंदूर?

इस ऑपरेशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ इसलिए रखा गया क्योंकि यह उन महिलाओं के सिंदूर का बदला है जिनके पतियों का नाम उनके माथे से मिटा दिया गया था। यह नाम उन आंसुओं की पहचान है जो 15 दिनों तक लगातार बहते रहे थे। यह उन 26 निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि है जिनकी जान सिर्फ इसलिए ले ली गई क्योंकि वे भारतीय थे। भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि हर आंसू का जवाब दिया जाएगा और कोई भी बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। दरअसल ऑपरेशन सिंदूर नाम पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत की प्रतिक्रिया को दर्शाने के लिए चुना गया था। यह नाम उन महिलाओं के सम्मान में चुना गया जिनके सुहाग, यानी उनके पति, हमले में मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर का मतलब है “सुहाग का बदला”, जो उन महिलाओं के प्रति भारत की सहानुभूति और आतंकवादियों के खिलाफ उसके संकल्प को दर्शाता है।

पीएम मोदी ने दिया था इस ऑपरेशन को ये नाम

पहलगाम हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर हमले किये। इसका नाम ऑपरेशन सिंदूर रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद इस ऑपरेशन को यह नाम दिया था। सेना ने भी प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव को स्वीकार किया और ऑपरेशन को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। इस हमले में 30 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस ऑपरेशन को अंजाम दिए जाने के बाद दुनियाभर से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

‘सिंदूर’ केवल श्रृंगार नहीं, प्रतीक है सम्मान और बलिदान का

भारतीय संस्कृति में सिंदूर केवल एक सौंदर्य प्रसाधन नहीं, बल्कि एक विवाहित स्त्री के आत्मसम्मान, सुरक्षा और आस्था का प्रतीक माना जाता है। जब कोई आतंकी हमला देश की मातृभूमि को लहूलुहान करता है, तो वह सीधे उस ‘सिंदूर’ का अपमान करता है, जो देश की गरिमा का प्रतीक है।

ऑपरेशन सिंदूर: मिशन पर एक नज़र

रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार रात 1:44 बजे शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने नौ आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया। इनमें बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा शिविर जैसे प्रमुख स्थान शामिल हैं। भारतीय सेना ने कहा है कि हमला पूरी तरह से केंद्रित, नपा-तुला और गैर-बढ़ाने वाला था। यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। भारतीय सेना का बयान भी आया- Justice is served” – यानी इंसाफ कर दिया गया।

इस ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखकर भारतीय सेना ने एक स्पष्ट संदेश दिया —

“जो भी भारत माता के सिंदूर को मिटाने की कोशिश करेगा, उसे करारा जवाब मिलेगा।”
नाम में नारी शक्ति और सैन्य शक्ति का संगम

‘सिंदूर’ का यह नाम नारी शक्ति और सैन्य शक्ति के एक पवित्र संगम का प्रतीक है। यह दर्शाता है कि भारतीय सेना न सिर्फ सीमाओं की रक्षा करती है, बल्कि भारत माता के गौरव और अस्मिता की भी रक्षा करती है।

संवेदना और संकल्प:

ऑपरेशन सिंदूर का नाम, पहलगाम हमले में शहीद हुए लोगों के परिवारों के प्रति भारत की संवेदना और संकल्प को दर्शाता है।

Exit mobile version