Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब के इस इलाके में आज और कल लगेगा लंबा Power Cut, कुल इतने देर बिजली रहेगी गुल

May 16, 2025

पंजाब के इस इलाके में आज और कल लगेगा लंबा Power Cut, कुल इतने देर बिजली रहेगी गुल

Power Cut : पंजाब के विभिन्न जिलों में आज और कल बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना जारी की गई है। यह कटौती जरूरी मुरम्मत और रखरखाव कार्यों के चलते की जा रही है। इस दौरान कई गांवों और शहरी इलाकों में घरों, ट्यूबवैलों और औद्योगिक इकाइयों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

होशियारपुर के इन क्षेत्रों में आज रहेगा पावर कट

होशियारपुर जिले में आज सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती चौहाल सब-स्टेशन से जनौड़ी स्थित 66 के.वी. सब-स्टेशन को जाने वाली लाइन की आवश्यक मरम्मत के कारण की जा रही है।

इन फीडरों पर बिजली रहेगी बंद:

11 के.वी. लालपुर यू.पी.एस.
11 के.वी. बसी वाजीद ए.पी. कंडी
11 के.वी. भटोलिया ए.पी.
11 के.वी. ढोलवाहा मिक्स कंडी
11 के.वी. जनौड़ी-2

प्रभावित गांव और इलाके:

जनौड़ी, टप्पा बहेड़ा, बड़ीखड्ड, कूका नेट, देहरियां, लालपुर, रोड़ा, काहलवां, भटोलियां डडोह, अतवारापुर सहित आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इन क्षेत्रों में गांवों के घरों, ट्यूबवैलों व फैक्टरियों की सप्लाई उपरोक्त समयानुसार बंद रहेगी।

जलालाबाद में कल रहेगा बिजली कट

फिरोजपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र में 18 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती भी रखरखाव कार्यों के लिए की जा रही है।

प्रभावित क्षेत्र:
आलमके
टिवाना रोड
घग्गा बाजार
सुखेरा
घुरी
कालूवाला
घांगा
फाजिल्का रोड फीडर क्षेत्र

बिजली विभाग की अपील

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय के अनुसार वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर लें और मुरम्मत कार्य में सहयोग करें। किसी भी असुविधा की स्थिति में उपभोक्ता संबंधित सब-स्टेशन या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें