Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

अमरावती। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बना है और 23 अक्टूबर तक इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को दी। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना, जो रविवार को उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे समुद्र के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से प्रभावित था।

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इसके पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढऩे तथा 22 अक्टूबर की सुबह तक अवदाब के क्षेत्र में तब्दील होने और 23 अक्टूबर तक पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की पूरी संभावना है।’’ मौसम विभाग ने कहा कि इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढक़र 24 अक्टूबर की सुबह तक ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम तक पहुंचने की संभावना है।

Exit mobile version