Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

GIP मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी, मची अफरा-तफऱी

November 7, 2024

GIP मॉल की तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी, मची अफरा-तफऱी

नोएडा। जिले में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के GIP मॉल में बुधवार की रात को घूमने आई एक महिला ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि बीती रात को सेक्टर 38 ए स्थित जीआईपी मॉल में आकांक्षा सूद आई थी। उन्होंने अज्ञात कारण के चलते मॉल की तीसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।

सिंह के अनुसार, आकांक्षा को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका की वर्ष 2017 में शादी हुई थी और उसका पति के साथ विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि महिला ने अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें