Site icon Dainik Savera Times

पंजाब पुलिस का एक्शन: 17.70 ग्राम हेरोइन सहित महिला कांस्टेबल को किया गिरफ्तार 

Punjabi woman arrested in America.

Punjabi woman arrested in America.

पंजाब डेस्क: पंजाब सरकार द्वारा राज्य भर में नशे के विरुद्ध अभियान चलाये जा रहें है। जिसके तहत पंजाब की पुलिस और सभी अधिकारी नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहें है। ताजा मामला बठिंडा जिले से सामने आया है। जिसमें पंजाब पुलिस ने कथित रूप से 17.70 ग्राम हेरोइन ले जा रही एक महिला पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

सिटी-1 पुलिस उपाधीक्षक (डीसीपी) हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मादक पदार्थ निरोधक कार्य बल (एएनटीएफ) के साथ मिलकर बुधवार शाम बठिंडा में बादल फ्लाईओवर के पास कांस्टेबल अमनदीप कौर की एसयूवी को रोका। अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस को कौर के कब्जे से 17.70 ग्राम हेरोइन मिली।

कौर पहले मानसा थाने में तैनात थीं और फिलहाल वह बठिंडा पुलिस लाइन में सेवाएं दे रहीं थीं। सिंह ने बताया कि कांस्टेबल के खिलाफ स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें- अब बिहार से दिल्ली जाएंगे नीतीश कुमार, कल लेगें राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ

Exit mobile version