Site icon Dainik Savera Times

प्लाट पर कब्ज़ा करने के लिए महिला का ड्रामा, श्री गुटका साहिब का पाठ किया शुरू

अमृतसार (ज्योति बहल): अमृतसार के बटाला रोड पर स्थित रामबली चौक में प्लाट पर कब्ज़ा करने के लिए एक महिला ने धर्म का सहारा लिया। महिला ने धर्म की आड़ में प्लाट पर कब्ज़ा करने की कोशिश की लेकिन जब प्लाट के मालिक ने पुलिस को बुलाया तो महिला ने सिख संबंधी ड्रेस पहन कर गुटका साहिब हाथ मे लेकर पाठ करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं जहां पाठ किया जा रहा था उसके आसपास गंदगी का ढेर था प्लाट के मालिक स्मृति का कहना है कि आज वह गेट लगवाने आये थे। जिसके बाद उक्त महिला ने प्लाट पर कब्ज़ा करने की कोशिश में गंदगी के पास बैठ कर गुटका साहिब का पाठ करने लगी। सरेआम बेअदबी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। उक्त महिला का मकसद यही है कि वह यहां गेट न लगवाने दे। वही मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे है जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version