Site icon Dainik Savera Times

WPL 2023, MI vs DC, Final: मुंबई इंडियंस बनी चैंपियन, दिल्ली को सात विकेट से हराकर मुंबई ने WPL के पहले सीजन का खिताब किया अपने नाम

मुंबई इंडियंस की टीम ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। उसने रविवार (26 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। दिल्ली की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 131 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.3 ओवर में तीन विकेट पर 134 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड की अनुभवी खिलाड़ी नताली सीवर ब्रंट ने मुंबई को चैंपियन बनाया। उन्होंने दबाव में यादगार पारी खेली। नताली ने 55 गेंद पर नाबाद 60 रन बनाए। मुंबई फ्रेंचाइजी के खाते में यह छठी ट्रॉफी है। उसकी पुरुष टीम आईपीएल में पांच बार चैंपियन बन चुकी है।

 

Exit mobile version