Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2023,MI vs GG,12th Match: गुजरात को 55 रन से हराकर मुंबई ने प्लेऑफ़ में बनाई जगह

March 14, 2023

WPL 2023,MI vs GG,12th Match: गुजरात को 55 रन से हराकर मुंबई ने प्लेऑफ़ में बनाई जगह

महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात जाएंट्स से है। यह मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई की टीम अपने सभी चारों मैच जीतकर शीर्ष पर है। उसके चार मैचों में आठ अंक हैं। वहीं, गुजरात की टीम चार में से एक मैच जीतकर चौथे स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए गुजरात के लिए जीत जरूरी है।

गुजरात जाएंट्स की कप्तान स्नेह राणा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। गुजरात की कप्तान ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। एल वोल्वार्ड्ट और जॉर्जिया वेयरहैम को बाहर किया गया है। इनकी जगह सोफिया डंकले और एनाबेल सदरलैंड को मौका दिया गया है। वहीं मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कोई बदलाव नहीं किया है।

मुंबई इंडियंस ने महिला प्रीमियर लीग के 12वें मैच में गुजरात जाएंट्स को 55 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 162 रन बनाए। जवाब में गुजरात जाएंट्स की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 107 रन ही बना सकी। यह मुंबई इंडियंस की टीम की लगातार पांचवीं जीत रही। 10 अंकों के साथ यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली टीम बन गई है। इसके अलावा मुंबई की टीम अब तक इस टूर्नामेंट में 200 से कम का टोटल डिफेंड करने वाली भी पहली टीम बनी।

—————————————–
Mumbai Indians: हेली मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुर्जर, अमेलिया केर, इसी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।

Gujarat Giants: सब्बिनेनी मेघना, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, एनाबेल सदरलैंड, सुषमा वर्मा (विकेटीकपर), किम गर्थ, तनुजा कंवर, स्नेह राणा (कप्तान), मानसी जोशी।


MIW 162/8 (20) Mumbai Indians Women won by 55 runs

GGT 107/9 (20)

Player of the match = Harmanpreet Kaur

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें