Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2024, DC vs MI Women, 12th Match: दिल्ली की लगातार चौथी जीत; डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया

March 5, 2024

WPL 2024, DC vs MI Women, 12th Match: दिल्ली की लगातार चौथी जीत; डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया

WPL 2024, DCW vs MIW, DC vs MI: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के 12वें मैच में मंगलवार को मुंबई इंडियंस (MIW) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DCW) से हुआ। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 29 रन से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। कप्तान मेग लैनिंग (53) और जेमिमाह रोड्रिग्स (69*) ने अर्धशतक लगाया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने मुंबई से पिछली हार का बदला ले लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए। मेग लैनिंग और मारिजैन कप ने तूफानी अर्धशतक जड़े। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरीं कप्तान और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। 31 वर्षीय महिला बल्लेबाज ने 38 गेंदों में 53 रन बनाए। उन्होंने छह चौके और दो छक्के निकले। वहीं, भारतीय महिला बल्लेबाज ने 12 गेंदों में 28 रन बनाए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आई एलिस कैप्सी ने 19 रन बनाए। उन्हें हेली मैथ्यूज ने अपना शिकार बनाया। मुंबई के खिलाफ जेमिमा ने 33 गेंदों में 69 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से आठ चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं, मारिजैन कप सिर्फ 11 रन बना सकीं। जेस जोनासन चार रन बनाकर नाबाद रहीं। मुंबई के लिए शबनिम, साइका, पूजा और हेली मैथ्यूज ने एक-एक विकेट चटकाए।

DCW 192/4 (20) Delhi Capitals Women won by 29 runs

MIW 163/8 (20)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें