Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

WPL 2024, MI vs RCB Women, 19th Match: मुंबई को सात विकेटों से हराकर बैंगलोर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बनी

March 12, 2024

WPL 2024, MI vs RCB Women, 19th Match: मुंबई को सात विकेटों से हराकर बैंगलोर प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बनी

WPL 2024, MI vs RCB Women, 19th Match: महिला प्रीमियर लीग 2024 का 19वां मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच आज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। हरमनप्रीत कौर की मुंबई टीम जहां शीर्ष स्थान पर नजर बनाए हुए है, वहीं बैंगलोर की नजर टॉप तीन में जगह बनाने पर है। शीर्ष तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। मुंबई और दिल्ली पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं।

बैंगलोर ने मुंबई को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ स्मृति मंधाना की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई। मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। हालांकि, इस हार से मुंबई का अब पहले स्थान पर रहकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करने की बेहद कम संभावना है। दिल्ली को गुजरात से मैच खेलना है। दिल्ली की बड़ी हार ही उसे पहले स्थान से हटा पाएगी। मुंबई ने लीग राउंड में अपने सभी आठ मैच खेल लिए हैं और उसके 10 अंक हैं।

वहीं, दिल्ली के सात मैच के बाद 10 अंक हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आठ मैचों में आठ अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया। इसी के साथ यूपी वॉरियर्स और गुजरात जाएंट्स बाहर हो गई हैं। यूपी के छह और गुजरात के चार अंक हैं। शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की पूरी टीम 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एलिस पेरी ने घातक गेंदबाजी करते हुए छह विकेट लिए। बैंगलोर ने 15 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। एलिस पेरी 40 रन और ऋचा घोष 36 रन बनाकर नाबाद रहीं।

पेरी ने छह विकेट झटके:-
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एलिस पेरी का कहर देखने को मिल रहा है। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 15 रन देकर छह विकेट झटके। पहले ओवर में वह कोई विकेट नहीं ले पाई थीं। यानी छह विकेट उन्होंने अपने आखिरी 18 गेंदों में लिए।

मुंबई ने बनाए 113 रन

मुंबई इंडियंस की पारी 19 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। एलिस पेरी के कहर से मुंबई की टीम उबर नहीं सकी। पेरी ने छह विकेट झटके। अपने चार ओवर के स्पेल में उन्होंने 15 रन देकर छह विकेट झटके। पहले ओवर में वह कोई विकेट नहीं ले पाई थीं। यानी छह विकेट उन्होंने अपने आखिरी 18 गेंदों में लिए। पेरी ने अपने दूसरे ओवर में सजना (30) और हरमनप्रीत (0) को आउट किया था। फिर अपने दूसरे ओवर में अमेलिया कर (2) और अमनजोत कौर (4) को पवेलियन भेजा। अपने तीसरे ओवर में पेरी ने पूजा वस्त्राकर (6) और नेट सीवर ब्रंट (10) को आउट किया।

पेरी ने मुंबई के शुरुआती सात में से छह विकेट झटके थे। मुंबई को पहला झटका 43 के स्कोर पर लगा था। सोफी डिवाइन ने हेली मैथ्यूज को पेरी के हाथों कैच कराया था। वह 26 रन बना सकी थीं। इसके बाद तो पेरी ने विकेट की झड़ी लगा दी। शोभना ने हुमैरा काजी (4) और श्रेयांका पाटिल ने शबनिम इस्माइल (8) को आउट किया। मोलीन्यूक्स ने साइका इशाक (1) को आउट कर मुंबई की पारी को 113 रन पर समेट दिया। बैंगलोर की ओर से पेरी ने छह विकेट लिए। वहीं, मोलीन्यू, डिवाइन, शोभना और श्रेयांका को एक-एक विकेट मिला।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें