वीमेंस प्रीमियर लीग 2024 का कल से आगाज होगा। इसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 23 फरवरी को बैंगलुरु में आयोजित होगा। इससे ठीक पहले टूर्नामेंट की पांचों टीमों की कप्तान ट्रॉफी के साथ दिखीं. WPL के सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना भी दिखीं। दरअसल वीमेंस प्रीमियर लीग के एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया गया है।
इसमें मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना, बेथ मूनी और मेग लेनिंग भी दिखाई दीं। हाल ही में कप्तानों का फोटोशूट किया गया था। इसी दौरान का यह वीडियो भी है। वीमेंस प्रीमियर लीग की इस पोस्ट पर फैंस ने भी रिएक्शन दिया है। इसमें कई कमेंट्स भी देखने को मिले हैं। बता दें कि इस सीजन का पहला मैच मुंबई और दिल्ली के बीच खेला जाएगा। वहीं टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच 15 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। टूर्नामेंट में कुल 20 मैच खेले जाएंगे. एलिमिनेटर और फाइनल को मिलाकर 22 मुकाबले आयोजित होंगे।
मैचों को कब-कहां देख सकते हैं?
महिला प्रीमियर लीग का प्रसारण अधिकार वायाकॉम 18 (Viacom 18) के पास है। आप स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क (Sports 18 Network channels) के चैनल स्पोर्ट्स 18 1 एसडी (Sports 18 1 SD) और स्पोर्ट्स 18 1 एचडी (Sports 18 1 HD) पर मैच को लाइव देख सकते हैं। मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। भारत में जियो सिनेमा एप पर फ्री में मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी। आप मोबाईल, लैपटॉप या टैब पर लॉगिन करके मैच देख सकते हैं।

महिला प्रीमियर लीग के लिए किस टीम के पास कौन-से खिलाड़ी हैं?
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लेनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, लाउरा हैरिस, शेफाली वर्मा, स्नेहा दीप्ति, एलिस कैप्सी, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, अश्विनी कुमारी, जेस जोनासेन, मरिजान कैप, मिन्नू मणि, राधा यादव, शिखा पांडेय, अपर्णा मंडल (विकेटकीपर), तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, तितास साधू।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), दिशा कसात, सब्बिनेनी मेघना, आशा शोभना, एलिस पैरी, जॉर्जिया वेयरहैम, नैदिन डि क्लर्क, श्रेयंका पाटिल, शुभा सतीश, सोफी डिवाइन, इंद्राणी रॉय (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), एकता बिष्ट, केट क्रॉस, रेणुका सिंह, श्रद्धा पोकारकर, सिमरन बहादुर, सोफी मोलिनेक्स।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लिचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील।
यूपी वॉरियर्स: एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), डैनी व्याट, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, पार्श्ववी चोपड़ा, पूनम खेमनार, एस यशश्री, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, लक्ष्मी यादव (विकेटकीपर), अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकुर।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।
मेष: दिन शुभ रहेगा...