Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Youth Congress Protest : एक्शन में आई जयपुर पुलिस, प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

December 21, 2024

Youth Congress Protest : एक्शन में आई जयपुर पुलिस, प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज

राजस्थान :  राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर मुख्यमंत्री आवास घेराव किया। इस प्रदर्शन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया समेत कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शामिल हुए।

मुख्य उद्देश्य: बेरोजगारी और संविधान की रक्षा

आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों का मुख्य उद्देश्य सरकार का ध्यान बेरोजगारी की समस्या और संविधान की रक्षा की ओर आकर्षित करना था। प्रदर्शनकारियों ने युवा विरोधी नीतियों और संविधान से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाई। साथ ही, उन्होंने केंद्र सरकार के हालिया बयानों के खिलाफ भी अपना विरोध व्यक्त किया।

अमित शाह के बयान पर नाराजगी

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान को लेकर नाराजगी जताई। राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “भाजपा बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान कर रही है और यह दलितों के साथ अन्याय का स्पष्ट उदाहरण है। भाजपा की नीतियां युवाओं के हितों के खिलाफ हैं, और हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

पुलिस ने लाठीचार्ज किया…

इसके साथ ही  युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज मुख्यमंत्री आवास घेराव के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस से भिड़ने के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे पहले, शहीद स्मारक पर प्रदर्शन में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी पहुंचे थे।

सांसद अभिमन्यु पूनिया का विरोध

इस प्रदर्शन में सांगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया भी शामिल थे, जिन्होंने पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर विरोध किया। पुलिस उन्हें नीचे उतारने के लिए हर संभव कोशिश कर रही थी। प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और साथ ही लाठीचार्ज भी किया। कई प्रदर्शनकारी सड़क पर लेट गए, जबकि कुछ पुलिस से धक्का-मुक्की कर रहे थे। इसके बावजूद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने का काम जारी रखा।

सीएम से मिलने की मांग

प्रदर्शनकारी लगातार मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांग रहे थे, लेकिन पुलिस द्वारा उन्हें रास्ते से हटाए जाने के बावजूद उनका विरोध जारी रहा। पुलिस ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को डिटेन किया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ा कदम उठाया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें