Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL के बीच जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, शादी के 8 साल बाद बने पिता

April 16, 2025

IPL के बीच जहीर खान के घर गूंजी किलकारी, शादी के 8 साल बाद बने पिता

खेल डेस्क: आईपीएल 2025 के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर जहीर खान और अभिनेत्री सागरिका घाटगे माता-पिता बन गए हैं। इस जोड़े ने शादी के करीब आठ साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने बेटे का नाम फतेहसिंह खान रखा है।

सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी 
बुधवार को सागरिका और जहीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी सबके साथ साझा की। उन्होंने एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की, जिसमें जहीर अपने नवजात बेटे को गोद में लिए हुए हैं और सागरिका उनके कंधे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sagarika Z Ghatge (@sagarikaghatge)


कई सेलेब्रिटीज ने दी बधाइयां 
पोस्ट में सागरिका ने लिखा,”प्यार, कृतज्ञता और दिव्य आशीर्वाद के साथ हम अपने प्यारे छोटे बच्चे, फतेहसिंह खान का स्वागत करते हैं।” इस पोस्ट के बाद से ही कमेंट सेक्शन में फैंस, दोस्तों और कई सेलेब्रिटीज ने बधाइयों की बाढ़ ला दी। अंगद बेदी ने लिखा, “वाहेगुरु।” हरभजन सिंह ने भी बधाई दी। उन्होंने लिखा, “आप दोनों को बधाई। वाहेगुरु मेहर करे।”

2017 में हुई थी शादी 
जहीर और सागरिका की शादी नवंबर 2017 में हुई थी। दोनों ने 2016 में युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी के समय अपने रिश्ते को सबके सामने लाया था। सागरिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें और जहीर को मिलाने में अंगद बेदी की बड़ी भूमिका रही थी। शुरुआत में जहीर उनसे ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन अंगद ने दोनों को करीब लाने में मदद की।

LSG टीम के मेंटोर की भूमिका निभा रहे जहीर खान 
इस समय जहीर खान आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम के मेंटोर (सलाहकार) की भूमिका निभा रहे हैं। टीम के कप्तान इस बार ऋषभ पंत हैं। हाल ही में टीम को चेन्नई सुपर किंग्स से पांच विकेट से हार मिली थी, लेकिन टीम का मनोबल बना हुआ है। अब लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मुकाबला 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के साथ जयपुर में होगा। टीम अभी तक खेले गए 7 मैचों में से 4 मैच जीतकर अंक तालिका में पाचवें स्थान पर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें