
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की विदेशी शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वजीरपुर की जेजे कॉलोनी से 9 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, जो बिना वैध दस्तावेजों के भारत में अवैध रूप से रह रहे थे। यह कार्रवाई 23 मई 2025 को भारत नगर थाना क्षेत्र में की गई।
कैसे हुआ खुलासा?
दिल्ली पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ विदेशी नागरिक दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे हैं। सूचना मिलते ही विदेशी प्रकोष्ठ की टीम ने कई दिन तक निगरानी की और 100 से अधिक गलियों और 50 से ज्यादा फुटपाथों की गहन जांच की। अभियान के दौरान एक संदिग्ध पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में खुद के बांग्लादेशी नागरिक होने की बात कबूली। इसके बाद उसके पूरा परिवार भी पकड़ में आ गया।
गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम
1. मोहम्मद सैदुल इस्लाम (45 वर्ष)
2. नजमा बेगम (42 वर्ष)
3. नजमुल अली (23 वर्ष)
4. अजीना बेगम (20 वर्ष)
5. एप्पल अली (19 वर्ष)
6. लादेन अली (17 वर्ष)
7. ईदुल अली (8 वर्ष)
8. शैदा अख्तर (6 वर्ष)
9. आर्यन अली
भारत में कैसे आए?
पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये सभी लोग पश्चिम बंगाल के कूच बिहार बॉर्डर के रास्ते से चोरी-छिपे भारत में दाखिल हुए थे। इससे पहले ये लोग हरियाणा के मेवात में ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे, लेकिन पकड़े जाने के डर से दिल्ली भाग आए।
क्या मिला उनके पास?
पुलिस ने उनके पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया जिसमें प्रतिबंधित IMO एप्लीकेशन इंस्टॉल थी, जो अक्सर संदिग्ध विदेशी संवाद के लिए इस्तेमाल होती है। इससे उनके इरादों पर और सवाल खड़े हुए। सभी गिरफ्तार लोगों को विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO), आर.के. पुरम, नई दिल्ली को सौंप दिया गया है, जहां से उनके निर्वासन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
क्यों है ये कार्रवाई अहम?
यह पूरी कार्रवाई दिल्ली पुलिस के उस अभियान का हिस्सा है जिसका मकसद राजधानी में अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान करना और सुरक्षा के लिहाज़ से उन्हें देश से बाहर भेजना है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है, और आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास का रिजल्ट हुआ जारी, पुष्पांजलि और सबरीन ने किया टॉप
मेष: दिन शुभ रहेगा...