Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस राज के पहले साल में 8000 नौकरियां, मान सरकार के राज में 28000 : मलविंदर कंग

April 25, 2023

कांग्रेस राज के पहले साल में 8000 नौकरियां, मान सरकार के राज में 28000 : मलविंदर कंग

जालंधर : रोजगार के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि उनके शासन काल के पहले साल 2017- 18 में महज 8000 सरकारी नौकरियां निकाली थी। वहीं मान सरकार ने अपने वायदे के मुताबिक पहले साल में ही 28000 से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है। सोमवार को आप के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पंजाब के बेरोजगार नौजवानों के बजाय अपने नेताओं-मंत्रियों के परिवारों और रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी दी, जबकि मान सरकार ने पंजाब के आम घरों के नौजवानों को नौकरी दी।

कंग ने कहा कि मान सरकार में पंजाब में पहली बार बिना किसी सिफारिश, पैसे या भ्रष्टाचार के युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। कांग्रेस और अकाली-भाजपा सरकार के समय लोगों के बीच आम धारणा थी कि अगर सरकारी नौकरी लेनी है तो या तो पैसा दो या नेताओं से सिफारिश करवाओ। इस बार कोई सिफारिश या पैसा नहीं चला। सीएम का स्पष्ट आदेश है कि सरकारी नौकरियों और भ्रष्टाचार के मामले में किसी की भी कोई सिफारिश नहीं करनी है। कंग ने विभाग स्तर पर नौकरियों की संख्या बताई और कहा कि स्कूल एजुकेशन में करीब 9151, गृह मंत्रालय में 4750, बिजली विभाग में 3543 और लोकल बॉडी विभाग में 3228 रिक्तियां निकाली गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें