Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरूग्राम में AAP ने साइबर सिटी में चलाया मोदी हटाओ-देश बचाओ पोस्टर अभियान

April 2, 2023

गुरूग्राम में AAP ने साइबर सिटी में चलाया मोदी हटाओ-देश बचाओ पोस्टर अभियान

आम आदमी पार्टी ने गुरुग्राम में मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान की शुरुआत की। आम आदमी पार्टी के नगर निगम चुनाव प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शांति नगर स्थित जिला कार्यालय से मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान का आगाज किया। पोस्टर लगाने के दौरान पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओ दुवारा लगाए गए पोस्टरों को हटाने में जरा भी देर नही लगाई। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लोकतंत्र बचाओ और तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगाते रहे।

डॉ. सुशील गुप्ता की माने तो दिल्ली के अंदर “मोदी हटाओ, देश बचाओ” का पोस्टर लगा और हुकूमत थर्रा गई। अंग्रेजों के राज में भी कभी एक पोस्टर और एक पर्चे के लिए 138 एफआईआर नहीं हुई थी। आजादी की लड़ाई में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों का सपना था कि जिस दिन हमारा देश आजाद होगा, अशिक्षा दूर होगी और भारत एक शिक्षित राष्ट्र बनेगा। देश के लोग इलाज के लिए नहीं भटकेंगे, नौजवानों को रोजगार मिलेगा, किसानों को फसल का उचित दाम मिलेगा, लेकिन, जहां-जहां प्रधानमंत्री मोदी गए, वहां-वहां अडानी का साम्राज्य विकसित करते रहे। एक व्यक्ति का विकास ही उनका सपना बनके रह गया है।

प्रधानमंत्री मोदी के रहते आम जनता का विकसित भारत का सपना पूरा नहीं हो सकता। जब अंग्रेजों की हुकूमत थी, उस समय कोई पर्चा नहीं बांट सकता था, पेपर नहीं निकाल सकता था। भारत की आजादी के वीरों की आवाज को कुचलने के लिए उसी समय अंग्रेजों ने कानून बनाएं। आज फिर उन्हीं कानूनों का सहारा लेकर जनता की आवाज को कुचला जा रहा। आज देश के कोने-कोने में “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर लगाए गए। देखते हैं कि एफआईआर, पुलिस और जेल में कितनी ताकत है। जब चप्पे-चप्पे पर “मोदी हटाओ, देश बचाओ” के पोस्टर लगेंगे, जेलें भर जाएगी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता  पूरे हरियाणा में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें