Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतपाल मामला: होशियारपुर के गांव मनराइया से इनोवा गाड़ी छोड़कर भागा था पपलप्रीत सिंह

April 1, 2023

अमृतपाल मामला: होशियारपुर के गांव मनराइया से इनोवा गाड़ी छोड़कर भागा था पपलप्रीत सिंह

अमृतपाल सिंह मामले में एक और बड़ी अपडेट सामने आई है। अमृतपाल सिंह के साथी पपलप्रीत सिंह का नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो होशियारपुर के डेरा तपोवन साहिब के पास का है। ये वीडियो डेरा मनराइया गांव से 2 किलोमीटर की दूरी पर बनाया गया है। वीडियो 28-29 मार्च का बताया जा रहा है। अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह होशियारपुर के गांव मनराइया से ही इनोवा गाड़ी छोड़कर भागा था। पुलिस लगातार उनका पीछा करके तलाश रही है। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को लेकर पूरे पंजाब में हाई अलर्ट है। भगोड़े की तलाश में 300 से ज्यादा डेरों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दो हफ्ते बाद भी पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम है। पुलिस को सीसीटीवी और वीडियो के अलावा अमृतपाल कहीं नहीं दिख रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें