Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा ने आरोपी मंत्री संदीप सिंह से किया किनारा, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के लिए नहीं भेजा बुलावा

February 9, 2023

भाजपा ने आरोपी मंत्री संदीप सिंह से किया किनारा, प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के लिए नहीं भेजा बुलावा

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने महिला छेड़छाड़ के आरोपी अपने मंत्री संदीप सिंह से फिलहाल किनारा करना मुनासिब समझा है। भाजपा ने आरोपी मंत्री को भिवानी में होने वाली पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में नही बुलाया है। बैठक 10 और 11 फरवरी को होनी है। भाजपा जांच पूरी होने तक आरोपी मंत्री को बैठकों से दूर रखना चाहती है। भाजपा के इस फैसले को हरियाणा में मंत्री के विरोध में उठ रही आवाज़ से सावधानी के तौर पर देखा जा रहा है।

महिला कोच छेड़छाड़ मामले में हरियाणा के मंत्री संदीप सिंह की मुश्किलें अब पार्टी स्तर पर भी सामने आने लगी हैं। भाजपा ने इस मामले की जांच पूरी हो जाने तक आरोपी मंत्री को पार्टी की बैठकों से दूर रखने का निर्णय लिया है। एक दिन बाद पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भिवानी में होने जा रही है जिसमे मंत्री संदीप सिंह को बुलाया नही गया है।

गौरतलब है कि हरियाणा की एक महिला कोच ने मंत्री संदीप सिंह पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है और इस मामले की जांच चंडीगढ़ पुलिस कर रही है। हलांकि जांच अभी पूरी नही हुई है मगर हरियाणा में मंत्री संदीप सिंह के ख़िलाफ़ कई आवाजें उठ रही हैं जिनमे खाप पंचायतों का विरोध महतवर्ण समझ जा रहा है क्योंकि हरियाणा में खाप पंचायतों का काफी दबदबा है। क्योंकि अगले वर्ष लोक सभा और हरियाणा के विधानसभा चुनाव होने हैं लिहाजा भाजपा कोई भी ऐसा जोख़िम उठाना नही चाहेगी जिससे पार्टी को कोई राजनैतिक विरोध या नुकसान का सामना करना पड़े।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें