Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

March 10, 2023

BSF ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से एक पाकिस्तानी घुसपैठिया किया गिरफ्तार

फिरोजपुर: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को पंजाब में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से एक पाकिस्तानी “घुसपैठिये” को पकड़ा। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिये ने 9-10 मार्च की दरमियानी रात सीमा पार की और राज्य के फिरोजपुर सेक्टर में ‘तीरथ’ सीमा चौकी क्षेत्र से भारत में प्रवेश किया।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने बताया कि वह पाकिस्तान के खैबर जिले का रहने वाला है।’’ अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल सुरक्षा और खुफिया अधिकारियों का एक संयुक्त दल उससे पूछताछ कर रहा है और बाद में उसे स्थानीय पुलिस को सौंपा जा सकता है। यह घटना एक दिन पहले बीएसएफ द्वारा एक बांग्लादेशी और एक पाकिस्तानी नागरिक को इसी तरह पंजाब में इस सीमा पर पकड़े जाने के बाद सामने आयी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें