Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

मलसियां के न्यू मॉडल टाऊन में दो ग्रुपों में चली गोलियां, 4 जख्मी

January 5, 2023

मलसियां के न्यू मॉडल टाऊन में दो ग्रुपों में चली गोलियां, 4 जख्मी

शाहकोट: मलसियां में एक धार्मिक समारोह के दौरान बाद दोपहर चिट्टी बेईं के नजदीक पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों के बीच बहसबाजी हो गई लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने पर दोनों पक्षों के युवक वहां से निकल गए। इसके बाद दोनों पक्षों में मलसियां पुलिस चौकी के बिल्कुल पीछे न्यू मॉडल टाऊन कालोनी में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस दौरान खूब ईंट, पत्थर तथा गोलियां चलीं। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि करीब 20 से 30 गोलियां चलीं।

इस दौरान दोनों पक्षों के 4 नौजवान जिनमें हरजिंदर सिंह (29) पुत्र रेशम सिंह वासी साला नगर मलसियां, अर्शदीप सिंह (25) पुत्र राजकुमार वासी गांव फखरुवाल (शाहकोट), राजविंदर सिंह (22) पुत्र बलकार सिंह वासी मोहल्ला बाग वाला शाहकोट, विनोद कुमार (23) पुत्र पप्पू वासी जैन कालोनी शाहकोट बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे डी.एस.पी. शाहकोट गुरप्रीत सिंह गिल और थाना प्रमुख शाहकोट इंस्पैक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि विनोद कुमार के पेट में, अर्शदीप की ऐड़ी में और राजविंदर के जांघ में गोली लगी है जबकि हरजिंदर सिंह के पैर में गोली लगने के कारण जख्मी हुआ है।

थाना प्रमुख गुरिंदर सिंह नागरा ने बताया कि पुलिस को मौके से करीब एक दर्जन से ज्यादा चली गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि जख्मी युवकों के बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है।सभी जख्मों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर है। मौके से पुलिस को दोनों पक्षों के युवकों के कुछ चौपहिया और दोपहिया वाहन भी मिले हैं। शाहकोट पुलिस हर थ्यूरी पर काम करते हुए यह भी पता लगा रही है कि दोनों पक्षों के खूनी टकराव में कितने युवक शामिल थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में लगी हुई है।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें