नेशनल डेस्क : दिल्ली के बाद अब बिहार में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने हैं। इसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट के विस्तार के लिए आज राजभवन का रुख किया है। दरअसल, बिहार में 28 फरवरी से बजट सत्र की शुरुआत होने वाली है, और इसी सिलसिले में आज, यानी बुधवार को नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ।
#WATCH बिहार में सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा विधायक जिबेश कुमार और राजू कुमार सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। pic.twitter.com/cMBWndDKLU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
इस विस्तार में बिहार मंत्रिमंडल में 7 नए चेहरों को शामिल किया गया है, ये सभी मंंत्री बीजेपी पार्टी से आते है, जो राज्य की सियासत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। यह विस्तार राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
नए चेहरों की सूची इस प्रकार से है…
बिहार मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों के नाम कुछ इस प्रकार हैं:
-
- कृष्ण कुमार उर्फ मंटू(कुर्मी) BJP
- संजय सरावगी ( वैश्य ) BJP
- सुनील कुमार (कुशवाहा) BJP
- जीवेश मिश्रा ( भूमिहार) BJP
- राजू कुमार सिंह (राजपूत) BJP
- मोतीलाला प्रसाद( तेली) BJP
- विजय कुमार मंडल(केवट) BJP
#WATCH पटना: RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “मंत्रिपरिषद का विस्तार पहले से ही होने की उम्मीद थी। जिस समय पूरा मंत्रिपरिषद बना था, उस समय कुछ स्थान खाली रह गए थे जिसमें भाजपा कोटा था और उसी आधार पर आज विस्तार हो रहा है। इसमें कुछ नया नहीं है…ऐसा नहीं है कि यह… pic.twitter.com/KzI2fwda2g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने…
इस कैबिनेट विस्तार का उद्देश्य राज्य की राजनीति में प्रभाव बढ़ाना और चुनावी तैयारियों को गति देना है। वहीं कुल मंत्रियों की बता करें तो बिहार में अब कुल 36 मंत्री हो गए है। हालांकि, RLM के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “मंत्रिपरिषद का विस्तार पहले से ही होने की उम्मीद थी। जिस समय पूरा मंत्रिपरिषद बना था, उस समय कुछ स्थान खाली रह गए थे जिसमें भाजपा कोटा था और उसी आधार पर आज विस्तार हो रहा है। इसमें कुछ नया नहीं है…ऐसा नहीं है कि यह अचानक हुआ, यह पहले से ही होना था…कोई बेचैनी नहीं है, राजद के लोग अपनी बेचैनी पर काबू रखें…”
#WATCH | पटना | बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “जिन लोगों को मंत्री बनाया गया है, सभी के पास लंबा अनुभव है और इस लंबे अनुभव का लाभ जनता और सरकार को मिलेगा। pic.twitter.com/LTRU8TjMD6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
मंत्री बनने वाले के पास लंबा अनुभव… जायसवाल
वहीं बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “जिन लोगों को मंत्री बनाया गया है, सभी के पास लंबा अनुभव है और इस लंबे अनुभव का लाभ जनता और सरकार को मिलेगा।
#WATCH पटना: बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने कहा, “हम निर्वहन करेंगे और मिथला का मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है यह पाग… निश्चित रूप से मुख्यमंत्री ने हम पर जो विश्वास किया है, उस पर हम खरे उतरेंगे… हम पूरे बिहार का काम देखेंगे…पूरे बिहार में हमारा लक्ष्य 225 सीटों से… pic.twitter.com/OBPJq5ZXmj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2025
विधायक से मंत्री बने संजय सरावगी ने कहा…
वहीं विधायक से मंत्री बने संजय सरावगी ने कहा कि, हम निर्वहन करेंगे और मिथला का मान-सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है यह पाग… निश्चित रूप से मुख्यमंत्री ने हम पर जो विश्वास किया है, उस पर हम खरे उतरेंगे… हम पूरे बिहार का काम देखेंगे…पूरे बिहार में हमारा लक्ष्य 225 सीटों से ज्यादा का है…”