Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gangster जग्गू भगवानपुरिया को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में, नकली Passport और Documents तैयार करने का था आरोप

January 2, 2023

Gangster जग्गू भगवानपुरिया को अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में, नकली Passport और Documents तैयार करने का था आरोप

अमृतसर में आज गैंगस्टर जगदीप सिंह जग्गू भगवानपुरिया को स्टेट स्पेशल आपरेशन सेल द्वारा अदालत में पेश किया गया। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ स्पेशल आपरेशन सेल द्वारा धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गैंगस्टर पर यह आरोप है कि उसने अपने साथ काम करने वालों के नकली पासपोर्ट और दस्तावेज तैयार करवाए थे और उन्हें विदेश भेजा था। इस मामले में आज जग्गू भगवानपुरिया को स्पेशल सेल द्वारा माननीय अदालत में पेश किया गया। बता दें कि अदालत ने जग्गू भगवानपुरिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें