Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

मरीजों की कीमती जानें बचाने के लिए इमरजेंसी और एम्बुलेंस सेवाएं होंगी मजबूत: स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh

January 9, 2023

मरीजों की कीमती जानें बचाने के लिए इमरजेंसी और एम्बुलेंस सेवाएं होंगी मजबूत: स्वास्थ्य मंत्री Dr. Balbir Singh

पटियाला : नए सेहत और परिवार भलाई मंत्री डा. बलबीर सिंह ने कहा कि मरीजों की कीमती जानें बचाने के लिए इमरजेंसी व एम्बुलेंस सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। सेहत मंत्री बनने बाद पहली बार अपने शहर पटियाला पहुंचे डा. बलबीर सिंह ने इस बात पर जोर दिया कि लोगों को उच्च-मानक सेहत सहूलियतें प्रदान करवाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बनाए गए प्रोग्रामों को निम्न स्तर पर लागू होंगे। डा. बलबीर सिंह का सर्किट हाऊस में विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुलवंत सिंह बाजीगर, आई.जी. मुखविन्दर सिंह छीना, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी और एस.एस.पी. वरुण शर्मा ने स्वागत किया जबकि पुलिस ने डा. बलबीर सिंह को सलामी दी।

उन्होंने बताया की नशे के स्थाई हल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से बनाई विशेष कार्य योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। डा. बलबीर सिंह ने पार्टी हाईकमांड, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते कहा कि वह सभी के भरोसे पर खरा उतरेंगे। इससे पहले डा. बलबीर सिंह ने गुरुद्वारा श्री दुख निवारण साहिब और मंदिर श्री काली देवी में माथा टेका। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी रूपिन्दरजीत कौर सैनी, बेटा राहुल सैनी, बलविन्दर सैनी और एडवोकेट मनप्रीत सिंह भी मौजूद थे।

Download करें दैनिक सवेरा Mobile App

For Android- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dainik.dainiksavera.dainiksavear

For Apple- https://apps.apple.com/in/app/dainik-savera-times/id1602225823

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें