Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

CBSE छात्रों के लिए खुशखबरी…एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगा पहले टिकट, दिल्ली मेट्रो ने किया ये बड़ा ऐलान

February 15, 2025

CBSE छात्रों के लिए खुशखबरी…एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगा पहले टिकट, दिल्ली मेट्रो ने किया ये बड़ा ऐलान

Delhi Metro Rail Corporation : सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गयी है ऐसे में दिल्ली मेट्रो की तरफ से सभी छात्रों के लिए एक खुशखबरी है। आपको बता दे कि सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में जानें वालों छात्रों के सफर और भी आसान बनाने जा रही है। छात्रों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने कहा कि एडमिट कार्ड लेकर आने वाले छात्रों को मेट्रो स्टेशनों पर सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी।

एडमिट कार्ड दिखाने पर मिलेगा पहले टिकट

डीएमआरसी ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि स्टूडेंट्स, टीचर्स और कर्मचारी को टिकट ऑफिस मशीन (टीओएम) और कस्टमर केयर (सीसी) केंद्रों पर टिकट खरीदते समय भी प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के समय लगभग 3.30 लाख स्टूडेंट्स और हजारों स्कूल टीचर्स और कर्मचारी हर दिन मेट्रो से शहर भर में यात्रा करेंगे। ऐसे में बढ़ती भीड़ के वजह से उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसे ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ के सहयोग से डीएमआरसी परीक्षा के दिनों में मेट्रो स्टेशनों पर कुछ विशेष सुविधा लागू कर रही है।

जिसके तहत जिन स्टूडेंट्स के पास सीबीएसई एग्जाम का एडमिट कार्ड होगा उन्हें सुरक्षा जांच के दौरान प्राथमिकता दी जाएगी। इतना ही नहीं यदि एंट्री गेट पर ज्यादा भीड़ हुई तो उन्हें लाइन से अलग करके पहले उनकी चेकिंग की जाएगी, ताकि वो जल्दी आगे जा सकें। इसके अलावा यदि स्टूडेंट्स ने वेंडिंग मशीन या कस्टमर केयर सेंटर से मेट्रो का टिकट या कार्ड खरीदना है, तो ऐसे में स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड दिखाने पर उन्हें पहले टिकट या कार्ड दिया जाएगा और वो पहले अपना कार्ड रिचार्ज करा सकेंगे।

18 मार्च तक चलेंगी परीक्षाएं

जानकारी के अनुसार,15 फरवरी यानि आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गयी है जिसमे भारत और विदेशों के 8,000 स्कूलों के 44 लाख से अधिक छात्र शामिल हो रहे है। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का है। बता दें कक्षा 10 की परीक्षाएं 18 मार्च तक चलेंगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएँ 4 अप्रैल को समाप्त होंगी।

डीएमआरसी ने दी शुभकामनाएं

डीएमआरसी ने पेपर में बैठ रहे सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी और स्टूडेंट्स से अपील की है कि वो एडवांस प्लानिंग करके मेट्रो से यात्रा करें, ताकि एग्जाम सेंटर तक आने-जाने में उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें