Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

CSK फैंस के लिए खुशखबरी: MS Dhoni ही होंगे IPL 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान

IPL 2023 के लिए मिनी ऑक्शन हो चुका है, अब बस इंतजार आईपीएल का है। इस बीच एमएस धोनी के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी 2023 में भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। इससे पहले चर्चा की थी कि 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स अपना कप्तान बदल सकती हैं, लेकिन अब इस पर विराम लग गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने एक बार फिर धोनी की कप्तानी पर मुहर लगा दी है। इस बात की जानकारी चेन्नई की टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने दी है। चेन्नई सुपर किंग्स ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में यह जानकारी दी है कि धोनी ही चेन्नई की टीम की कमान संभालेंगे।

Exit mobile version