Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

राशिफल: आज इस राशि के जातक अपने आप को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे, जानिए अपना आज का राशिफल

August 27, 2023

राशिफल: आज इस राशि के जातक अपने आप को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे, जानिए अपना आज का राशिफल

मेष राशिफल
आज आप अपने को बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप कोई नया कार्यक्षेत्र आज चुन सकते हैं, नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी सफलता आज आपको मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी सहायता मिल सकती है।

वृषभ राशिफल
आज आपका मन कुछ अशांत रहेगा, किसी अपने के कारण आपका मन दुखी हो सकता है। यदि कोई नया कार्य शुरू किया है, तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, नहीं तो नुकसान में जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार के वाद-विवाद से दूर रहें।

मिथुन राशिफल
आज का दिन अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य जो अभी तक पूर्ण नहीं हुए आज उनका पूर्ण होने का योग बन सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात सफलता का नया मार्ग खोलेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगी पार्टनर के कारण आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।

कर्क राशिफल
आज का दिन आप कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें, नहीं तो आपका पहले का बना काम भी खत्म हो सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं। अच्छा होगा अभी कुछ समय काम को यथावत चलने दें। मौसम के कारण कुछ बीमारियों से ग्रसित हो सकते हैं। पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह राशिफल
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या राशिफल
आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला राशिफल
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा, कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशिफल
आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती हैं। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु राशिफल
आज आप पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। आपका सहयोग परिवार के लोग करेंगे, साथ ही व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों के विरोध के कारण आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में आपको आपका हिस्सा मिल सकता है।

मकर राशिफल
आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई आदि को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन राशिफल
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें