
आज जहां पूरा भारत होली का जश्न मना रहा है ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाडी कैसे पीछे रहने वाले है। इसी के दौरान बीसीसीआई ने भारतीय टीम के होली के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव जमकर मस्ती करते नजर आए थे। कप्तान रोहित शर्मा सपोर्ट स्टाफ के सदस्यों को रंग लगाकर होली के जश्न की शुरुआत करते हैं।
इसके बाद विराट कोहली और रवींद्र जडेजा सहित टीम के सभी खिलाड़ियों को रंग भी लगाते हैं। भारतीय टीम गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगी। यह चार टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला होगा। सीरीज में भारत 2-1 से आगे है और चौथा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के साथ ही विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना चाहेगी।
Colours, smiles & more! ???? ☺️
Do not miss #TeamIndia’s Holi celebration in Ahmedabad ???? pic.twitter.com/jOAKsxayBA
— BCCI (@BCCI) March 8, 2023
मेष: दिन शुभ रहेगा...