Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

IPL 2023: आज मैदान में उतरेंगे DC और RCB, जानें कब होगा मैच

May 6, 2023

IPL 2023: आज मैदान में उतरेंगे DC और RCB, जानें कब होगा मैच

पिछले मैच में चमत्कारिक जीत दर्ज करने वाली दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर शनिवार को आईपीएल के महत्वपूर्ण मुकाबले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहेंगी और इसके लिए बल्लेबाजों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। आरसीबी की स्थिति दिल्ली से बेहतर है लेकिन फाफ डु प्लेसी की टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी। दूसरी ओर शीर्ष पर काबिज गुजरात टाइटंस को कम स्कोर वाले मैच में हराने वाली दिल्ली उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

तीन सप्ताह बाद लौटे तेज गेंदबाज खलील अहमद और अनुभवी ईशांत शर्मा दिल्ली की जीत के सूत्रधार रहे और उसे स्पर्धा में बनाए रखा है। इस तरह की जीत के बाद किसी भी टीम का मनोबल ऊंचा होगा, लेकिन दिल्ली के बल्लेबाजों को भी अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा। पिछले मैच के बाद कप्तान डेविड वार्नर अपने बल्लेबाजों से काफी मायूस नजर आए। ये मैच आज शाम 7: 30 बजे शुरू होगा।

टीमें:-
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, फिल साल्ट, प्रियम गर्ग, राइली रूसो, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिक नॉर्खिया, कुलदीप यादव और ईशांत शर्मा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक,सुयश प्रभुदेसाई, वनिंदु हसरंगा, जोश हेजलवुड, मोहम्मद सिराज और कर्ण शर्मा.

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें