Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधरः टोल प्लाजा मैनेजेर से हुई लूट मामले में हथियारों सहित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2023

जालंधरः टोल प्लाजा मैनेजेर से हुई लूट मामले में हथियारों सहित 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार

जालंधर (पंकज) : फिल्लौर लाडोवाल टोल प्लाजा के ड्राइवर और कैशियर के साथ मारपीट कर उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ करीब 23 लाख 50 हजार रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने मनप्रीत सल्लन निवासी गांव मेहरमपुर वतौली थाना सदंर बंगा और गुरजीत सिंह उर्फ विक्की निवासी गांव लोहारा थाना गोरायां को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से दो लाख रुपये बरामद किए थे। इस गिरोह के फ़रार चल रहे तीन आरोपितों में से पुलिस ने विपन कुमार के पंजे से 8 लाख 10 हज़ार रुपए और 30 नशीली टीके और सन्नी बगड़ के कब्जे से 5,24,500 रुपए और 500 सौ ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया है।

एसएसपी मुखबिदर सिंह भुल्लर ने बताया कि सुधाकर सिंह निवासी लुधियाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसके साथ मारपीट कर 23 लाख 50 हजार रुपये छीनकर फ़रार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फ़्लोर के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपित मनप्रीत के कब्जे से 1,05,000 रुपये और आरोपित गुरजीत के कब्जे से 95 हज़ार रुपए बरामद किए हैं और फ़रार चल रहे विपन कुमार और सन्नी बगड़ को उनकी टीम ने गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि इस घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार, धर्मेंद्र और गुरप्रीत थे, जिन्होंने मिलकर गिरोह बनाया था और प्लाज़ा के मैनेजर की गाड़ी के आगे गाड़ी लगाकर उसे हथियारों डराकर पैसों से भरा बैग छीना था, जिसके बाद आरोपित मनप्रीत और गुरजीत को वह दो लाख रुपए दे बाक़ी के सारे पैसे ले कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का मास्टरमाइंड विपन कुमार टोल प्लाज़ा पर एम्बुलेंस चलाता था और उसे पता था कि टोल प्लाज़ा के मैनेजर का कब पैसों को लेकर निकलता है जिसके बाद उसने गिरोह बनाकर सारी घटना को अंजाम दिया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें