Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर का नाम रामायण लेकिन… कुमार विश्वास ने सोनाक्षी की शादी पर किया तंज, देखें VIDEO

December 22, 2024

घर का नाम रामायण लेकिन… कुमार विश्वास ने सोनाक्षी की शादी पर किया तंज, देखें VIDEO

नई दिल्ली : देश के प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अपने बयानों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़ा जा रहा है।

कुमार विश्वास का बयान

आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा, “अपने बच्चों को सीता जी की बहनें और भगवान राम के भाइयों के नाम बताते रहिए। कहीं ऐसा न हो कि आपके घर का नाम रामायण हो, लेकिन आपकी श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए।” इस बयान में उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनके शब्दों को लोग शत्रुघन सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी से जोड़कर देख रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा की शादी और विवाद

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने मुस्लिम धर्म के जाहिर इकबाल से शादी की है। शत्रुघन सिन्हा के घर का नाम ‘रामायण’ है, और कुमार विश्वास के बयान के बाद लोग इसे शत्रुघन सिन्हा के परिवार से जोड़ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि कवि कुमार विश्वास ने अपने बयान में शत्रुघन सिन्हा पर तंज कसा है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

कुमार विश्वास का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “कवि बहुत कुछ कह देता है एक वाक्य में।” दूसरे ने लिखा, “मंच पर कुमार विश्वास हिट हैं, यह तीखा प्रहार सहज तरीके से हुआ है।” एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, “बिलकुल सही कहा, बच्चों को संस्कार दो और उनके नाम भगवान के ऊपर भी रखो। उन्हें नियमित रूप से रामायण और गीता का पाठ पढ़ाओ।”

कुमार विश्वास का यह बयान फिलहाल विवादों में घिर चुका है और लोगों के बीच बहस का कारण बन गया है। हालांकि, उन्होंने सीधे किसी का नाम नहीं लिया, फिर भी इस बयान को सोनाक्षी सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा से जोड़कर देखा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि इस पर और कितनी प्रतिक्रियाएं सामने आती हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें