Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने ली 91 साल की उम्र में आखिरी सांस, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

March 12, 2023

माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने ली 91 साल की उम्र में आखिरी सांस, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के उपर इस समय दुखों का पहाड़ टूट गया है। माधुरी की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन हो गया है। एक्ट्रेस की मां ने आज सुबह 8.40 बजे आखिरी सांस लेते हुए इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मां की मौत से एक्ट्रेस गहरे सदमे में हैं। स्नेहलता दीक्षित की उम्र 91 साल बताई जा रही है। आज सुबह उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार दोपहर 3.40 बजे के करीब वर्ली में होगा। हालांकि, एक्ट्रेस की मां के निधन का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

बता दें कि माधुरी दीक्षित अपनी मां के बेहद करीब थीं। वे अक्सर अपनी और अपनी मां की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती थी। पिछले साल एक्ट्रेस ने जून में अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। शेयर की हुई तस्वीरों के साथ माधुरी ने मां के लिए दिल छूने वाला कैप्शन लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था- हैप्पी बर्थडे आई। कहते हैं कि मां बेटी की बेस्ट फ्रेंड होती है। ये बिल्कुल सही बात है। आपने जो भी मेरे लिए किया है, आपने मुझे जो भी सिखाया है वो मेरे लिए सबसे बड़े गिफ्ट हैं।

एक्ट्रेस की मां ने भी माधुरी को हमेशा सपोर्ट किया। आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। माधुरी की मां उनके हसबैंड डॉ श्रीराम नेने और उनके दोनों बेटों संग भी खास बॉन्ड शेयर करती थीं। मां के निधन से एक्ट्रेस को गहरा सदमा पहुंचा है। उनका पूरा परिवार इस समय काफी दुखी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें