Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Salman khan को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

March 27, 2023

Salman khan को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बीते कुछ दिन पहले धमकी भरा ईमेल मिला था जिसके बाद से ही पुलिस जोरों से उस शख्स की तलाश में थीं। इसी बीच अब पुलिस उस ईमेल भेजने वाले शख्स को पुलिस पकड़ लिया है। जी हां, मुंबई पुलिस द्वारा रविवार को लूणी थाना क्षेत्र के रोहिचा कलां निवासी 21 वर्षीय धाकड़ राम विश्नोई को उसके घर से हिरासत में लेकर मुंबई पुलिस को सुपुर्द किया है। खास बात यह है कि मुंबई पुलिस उसको मुंबई लेकर निकलने के कुछ देर बाद ही पंजाब पुलिस भी धाकड़राम को लेने लूणी पहुंची।

लेकिन तब तक मुंबई पुलिस उसे लेकर निकल गई। गिरफ्तार किए गए धाकड़राम विश्नोई ने ईमेल के जरिए धमकी देने की बात सामने आई है। बता दें के विश्नोई ने ईमेल भेज कर लिखा की सिद्धू मुसेवाला के हाल हुआ है अगला तुम्हारा भी यही हाल होगा। अब इसके बाद आगे की पड़ताल को लेकर मुंबई पुलिस जोधपुर आई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें