Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर पंजाब सरकार हुई संजीदा, सेहत मंत्री ने दी अब तक सारी रिपोर्ट

December 22, 2022

कोरोना के बढ़ रहे मामलों को लेकर पंजाब सरकार हुई संजीदा, सेहत मंत्री ने दी अब तक सारी रिपोर्ट
चंडीगढ़: चीन में कोरोना के बढ़ते मामलों ने भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आज जहां प्रधानमंत्री नरेंद्रो मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई है वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सेहत अधिकारियों के साथ मीटिंग बुलाई है। इस बीच सेहत मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पंजाब में कोरोना से घबराने की जरूररत नहीं है। लोग सिर्फ ऐहतियात बरतें। वहीं अब तक पूरी रिपोर्ट देते हुए उन्होंने कहा कि इस वक्त पंजाब के अंदर एक्टिव केसों की संख्या 9 है, 16 ऐसे जिले हैं जहां पर एक भी कोरोना का एक्टिव केस नहीं है। लेकिन सरकार ने चाइना में आई वेव को देखते हुए अभी से तैयारियां शुरू कर ली हैं।

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें