Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘गजनी’ से जुड़ा Salman Khan स्टारर ‘सिकंदर’ का कनेक्शन, ट्रेलर में हुआ खुलासा!

March 24, 2025

‘गजनी’ से जुड़ा Salman Khan स्टारर ‘सिकंदर’ का कनेक्शन, ट्रेलर में हुआ खुलासा!

बॉलीवुड डेस्क : सलमान खान की आने वाली फिल्म सिकंदर का कनेक्शन आमिर खान की आइकॉनिक 2008 थ्रिलर गजनी से जुड़ता दिख रहा है। लंबे इंतजार के बाद सिकंदर का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें सलमान खान, रश्मिका मंदाना, डायरेक्टर ए.आर. मुरुगादॉस और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला समेत पूरी टीम मौजूद रही। लेकिन ट्रेलर रिलीज होते ही एक दिलचस्प खुलासा चर्चा में आ गया है, जिसने फैंस की एक्सिटमेंट और बढ़ा दी है।

फैंस को जबरदस्त सरप्राइज मिला…

सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च में फैंस को एक जबरदस्त सरप्राइज मिला। पता चला कि फिल्म में सलमान खान का नाम संजय है, जो सीधा आमिर खान की गजनी से कनेक्शन बनाता है। याद है ना, गजनी में भी आमिर का किरदार संजय ही था? ट्रेलर में सलमान और रश्मिका मंदाना का एक मजेदार सीन है, जहां रश्मिका कहती हैं, “लोग तुम्हें अलग-अलग नाम से बुलाते हैं, कोई राजा साहब, कोई संजय साहब और कोई सिकंदर साहब, पर मुझे संजय पसंद है हां।” ये डायलॉग सुनकर फैंस को झटका भी लगा और एक्साइटमेंट भी बढ़ गई। सबसे दिलचस्प बात ये है कि गजनी और सिकंदर, दोनों को ए.आर. मुरुगादॉस ने डायरेक्ट किया है।

2025 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा

ए.आर. मुरुगादॉस के डायरेक्शन और साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी सिकंदर को 2025 की सबसे बड़ी एक्शन एंटरटेनर माना जा रहा है। दमदार एक्शन सीक्वेंस और जबरदस्त विजुअल्स से भरा ट्रेलर रिलीज होते ही धूम मचा चुका है। फैंस और सिनेप्रेमियों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

इस ईद 2025 के लिए तैयार हो जाइए जबरदस्त सिनेमाई अनुभव के लिए! सलमान खान सिकंदर में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं, उनके साथ नजर आएंगी खूबसूरत रश्मिका मंदाना। विजनरी प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और मास्टर स्टोरीटेलर ए.आर. मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ये फिल्म 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें