Site icon Dainik Savera Times

BREAKING : लखनऊ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी करने वाले दो यात्रियों समेत 6 गिरफ्तार, करोड़ों का सोना बरामद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राजधानी से एक सोना तस्करी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहा, चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्‌डे पर सोने की तस्करी करने वाले दो यात्रियों समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से तीन किलो विदेशी मूल की तस्करी का सोना जब्त किया गया है। जिसका वजन 3 किलो बताया गया है और जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आकी गई है।

पकड़े गये आरोपियों में दो यात्रियों के अलावा दो ग्राउंड स्टाफ, एक मास्टरमाइंड व एक अन्य व्यक्ति शामिल है। जब्त किए गए सोने की कीमत 2 लाख 13 हजार अमेरिकी डालर आंकी गई है। डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों के पास से सोना और विदेशी मुद्रा मिलाकर लगभग 3.96 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं। तस्करी सिंडीकेट के सभी 6 आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version