Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

लंदन-मुंबई Air India फ्लाइट में 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स पड़े बीमार… यात्रियों में मचा हड़कंप

June 24, 2025

लंदन-मुंबई Air India फ्लाइट में 5 यात्री और 2 क्रू मेंबर्स पड़े बीमार… यात्रियों में मचा हड़कंप

नेशनल डेस्क : एयर इंडिया की लंदन से मुंबई आ रही उड़ान में उस समय हलचल मच गई जब पांच यात्री और दो क्रू मेंबर्स फ्लाइट के दौरान बीमार पड़ गए। यह घटना 23 जून को हुई। एयर इंडिया के अनुसार, कुछ लोगों को चक्कर आने और मतली की शिकायत हुई। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

मेडिकल रूम में ले जाया गया

दरअसल, इस परी घटना पर एयर इंडिया ने बताया कि फ्लाइट के लैंड होने के बाद दो यात्रियों और दो क्रू मेंबर्स को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। जांच के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई और उनकी तबीयत में कोई गंभीर समस्या नहीं पाई गई। कंपनी ने कहा कि इस घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

DGCA को दी गई जानकारी

एयर इंडिया ने बताया कि लंदन से मुंबई आने वाली उड़ान संख्या AI-130 में फ्लाइट के अलग-अलग चरणों के दौरान सात लोगों ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। हालांकि, विमान को सुरक्षित तरीके से मुंबई एयरपोर्ट पर उतारा गया। एयर इंडिया की मेडिकल टीम पहले से ही एयरपोर्ट पर मौजूद थी, जिसने तुरंत इलाज शुरू किया। इस घटना की सूचना नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) को भी दे दी गई है।

जयपुर से दुबई की फ्लाइट में तकनीकी खराबी

इसके साथ ही उसी दिन यानी 23 जून को जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण रद्द करना पड़ा। उड़ान संख्या IX-195, जो सुबह 5:30 बजे रवाना होने वाली थी, उसमें टेक-ऑफ से पहले गड़बड़ी सामने आई।

चार घंटे तक यात्री विमान में फंसे रहे

यह फ्लाइट जब टैक्सी-वे तक पहुंच चुकी थी, तभी पायलट को तकनीकी खराबी का आभास हुआ। इसके बाद लगभग चार घंटे तक फ्लाइट को सुधारने की कोशिशें की गईं। लेकिन जब समस्या का समाधान नहीं हो पाया तो फ्लाइट को रद्द करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों को विमान से बाहर नहीं निकाला गया और वे चार घंटे तक अंदर ही फंसे रहे। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बाद में यात्रियों को टिकट रिफंड और अगली फ्लाइट में बुकिंग का विकल्प दिया।

एयर इंडिया की छवि पर असर?

हाल ही की इन घटनाओं ने एयर इंडिया की सेवा और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ लंबी उड़ान में यात्रियों की तबीयत बिगड़ना और दूसरी ओर इंटरनेशनल फ्लाइट का अचानक रद्द होना, यात्रियों की नाराज़गी का कारण बना है। अब देखना होगा कि एयर इंडिया इन घटनाओं से कैसे निपटती है और क्या सुधार करती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें