Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली विधानसभा चुनावः AAP की फाइनल लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, CM आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव

December 15, 2024

दिल्ली विधानसभा चुनावः AAP की फाइनल लिस्ट जारी, अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली, CM आतिशी कालकाजी से लड़ेंगी चुनाव

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने रविवार को अपनी चौथी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में आप ने 38 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी कालका जी और सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से टिकट दिया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है।

आम आदमी पार्टी ने बुराड़ी से संजीव झा, बादली से अजेश यादव, रिठाला से मोहिंदर गोयल, बवाना से जय भगवान, सुल्तानपुर माजरा से मुकेश कुमार अहलावत,नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन, शालीमार बाग से बंदना कुमारी, शकूरबस्ती से सत्येंद्र कुमार जैन, त्रिनगर से प्रीति तोमर, वजीरपुर से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से अखिलेश पति त्रिपाठी को टिकट दिया है।

वहीं, सदर बाजार से सोम दत्ता, मटिया महल से शोएब इकबाल, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, करोल बाग से विशेष रवि, मोती नगर से शिव चरण गोयल,राजाैरी गार्डन से धनवती चंदेला, हरिनगर से राजकुमार ढिल्लों, तिलक नगर से जनरैल सिंह, विकासपुरी से महेंद्र यादव, उत्तम नगर से पोष बालियान, द्वारका से विनय मिश्र, दिल्ली कैंटोनमेंट से वीरेंद्र सिंह कादियान को चुनावी मैदान में उतारा है।

इसके अलावा पार्टी ने राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक, कस्तूरबा नगर से रमेश पहलवान, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, आरके पुरम से प्रमिला टोकस, महरौली से नरेश यादव, अंबेडकर नगर से अजय दत्त, संगम विहार से दिनेश मोंगिया, तुगलकाबाद से साईं राम, ओखला से अमानतुल्लाह खां, कोंडली से कुलदीप कुमार, बाबरपुर से गोपाल राय और गोकलपुर से सुरेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है।

चौथी लिस्ट जारी होने के बाद दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ’आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए। पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है। भाजपा गायब है। उनके पास ना सीएम चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और न दिल्ली के लिए कोई विजन है। उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है – ‘‘केजरीवाल हटाओ’’।

केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं – ‘‘केजरीवाल को खूब गाली दी’’। हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है। पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है। दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें