Site icon Dainik Savera Times

बिहार विधानसभा चुनाव में AAP ने पहली 11 प्रत्याशियों की सूची की जारी; देखें लिस्ट

Punjab MC Election Live

Punjab MC Election Live

AAP Candidates List:  बिहार विधानसभा 2025 चुनाव से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने 11 उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। जिनमें 2 महिला प्रत्याशियों के नाम भी शामिल है। बिहार में आम आदमी पार्टी के प्रभारी अजेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष राकेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सूची जारी की है।

‘आप’ ने बिहार के बेगूसराय विधानसभा सीट से मीरा सिंह को उम्मीदवार बनाया है। किशेश्वर (दरभंगा) से योगी चौपाल, तरैया (सारण) से अमित कुमार सिंह, कस्बा (पूर्णिया) से भानु भारतीय और बेनीपट्टी (मधुबनी) से शुभता यादव को उम्मीदवार बनाया है।

वहीं, फुलवारी (पटनी) से अरुण कुमार रजक, बांकीपुर (पटना) से पंकज कुमार, किशनगंज से अशरफ आलम, परिहार (सीतामढ़ी) से अखिलेश नरायण ठाकुर, गोविंदगज (मोतिहारी) से अशोक कुमार सिंह और बक्सर से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह को उम्मीदवार बनाया है।

प्रेसवार्ता में बिहार के प्रमुख नेताओं ने बताया कि पहली सूची में कुल 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो पार्टी के झंडे तले चुनाव मैदान में उतरेंगे। ये उम्मीदवार बिहार के विभिन्न हिस्सों से हैं, जहां आम आदमी पार्टी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाने की योजना बनाई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा गया है कि पार्टी बिहार में बदलाव लेकर आएगी।

 

देखें पूरी सूची…

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर आम आदमी पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची की लिस्ट शेयर करते हुए लिखा, “बिहार में आम आदमी पार्टी का चुनावी धमाका! आम आदमी पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी।” मौजूदा समय में बिहार में कोई भी राजनीतिक दल या पार्टी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची नहीं जारी कर पाई है।

Exit mobile version