नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले के बैटरी चश्मा इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब सेना का वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में तीन जवान शहीद हुए है। हालांकि, जैसे ही हादसे की सूचना मिली, बचाव दल मौके पर पहुंचा और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।
इलाके में संवेदनशीलता और कठिन भू-भाग बना कारण
रामबन जिला खासकर बैटरी चश्मा का इलाका पहाड़ी और घुमावदार सड़कों के लिए जाना जाता है। ऐसे इलाकों में अक्सर वाहन हादसों का शिकार हो जाते हैं, खासकर भारी बारिश या धुंध जैसी परिस्थितियों में। अपडेट जारी है…

