Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Asia Cup 2025 : पाकिस्तान की पारी समाप्त, टीम इंडिया को जीत के लिए बनाना होगा 128 रन

September 14, 2025

Asia Cup 2025 : पाकिस्तान की पारी समाप्त, टीम इंडिया को जीत के लिए बनाना होगा 128 रन

Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 के सबसे रोमांचक मुकाबले में दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम आमने-सामने है। पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने कहा, “हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। हम अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, बहुत उत्साहित हैं। विकेट धीमा लग रहा है। बस पहले बल्लेबाजी करके रन बनाना चाहते हैं। हम यहां लगभग 20 दिन से हैं और हालात के आदी हो गए हैं।”

भारतीय कप्तान सर्यकुमार यादव ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करना चाहते थे, और इससे खुश हैं। हमने सिर्फ एक पिच दूर खेला था, विकेट अच्छा था और रात में बल्लेबाजी के लिए बेहतर था। वहां नमी है, इसलिए ओस पड़ने की उम्मीद है। टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।”

टी20 फॉर्मेट में भारत का पलड़ा पाकिस्तान पर बहुत भारी है। दोनों देशों के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं। भारतीय टीम ने 10 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 3 मैच जीत सका है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट के अपने पहले मैच जीते हैं। भारत ने यूएई को तो पाकिस्तान ने ओमान को हराया था।

भारत और पाकिस्तान के बीच हो रहे इस मैच को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चलती रही हैं। पहलगाम हमले के बाद इस मैच का बहिष्कार किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अंतत: दोनों ही टीमें आमने-सामने हैं।

पाकिस्तान टीम की पारी खत्म
पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन बनाए। उनके लिए साहिबजादा फरहान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन और जसप्रीत बुमराह व अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट झटके।

भारत को मिली 8वीं सफलता
वरुण चक्रवर्ती ने फहीम अशरफ को आउट कर पाकिस्तान को आठवां झटका दिया। फहीम 14 गेंदों पर एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान ने इस तरह 97 के स्कोर पर आठवां विकेट गंवा दिया है।

भारत को मिली तीसरी सफलता
अक्षर पटेल ने फखर जमां को आउट कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई है।

भारत को दूसरी सफलता
भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए हैं। पहले हार्दिक पांड्या ने सैम अयूब को आउट किया और अब जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को पवेलियन की राह दिखाई।

भारत को मिली पहली सफलता
हार्दिक पांड्या ने पहली गेंद वाइड फेंकी और फिर अगली गेंद पर सैम अयूब को आउट कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने गली में उनका कैच लपका। अयूब खाता तक नहीं खोल पाए।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेट कीपर), फखर ज़मान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज़, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सूफियान मुकीम, अबरार अहमद।

भारत की प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

दुबई स्टेडियम के बाहर लगे भारत माता की जय के नारे
भारत-पाकिस्तान मैच के लिए दुबई स्टेडियम के बाहर फैंस का भारी भीड़ है। पाकिस्तान टीम के पहुंचने पर भारतीय फैंस ने भारत माता की जय के नारे लगाए. भारतीय समय के अनुसार शाम साढ़े सात बजे भारत-पाक मैच का टॉस होगा।

स्टेडियम पहुंची भारतीय टीम
भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पहुंच गई है।

 

दुबई की पिच रिपोर्ट
दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती है। इस मैदान पर स्पिनर्स का दबदबा देखने को मिलता है। स्पिनर्स इस पिच पर बल्लेबाजों के लिए काल बन सकते हैं। वहीं तेज गेंदबाज भी इस पिच पर कारगर साबित हो सकते हैं।

दुबई का वेदर रिपोर्ट
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए दुबई के वेदर रिपोर्ट की बात करें तो इस मुकाबले पर बारिश का साया बिल्कुल भी नहीं है। मैच अपने समय पर शुरू होगा। उमस के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना जरूर करना पड़ सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें